Search

October 15, 2026 5:03 am

क्रशर पर चोरी करते हुए दो युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा,किया पुलिस के हवाले।

सतनाम सिंह

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के सुंदरापहाड़ी गांव में एक क्रशर पर चोरी करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोच लिया। दोनों को पकड़ थाना मालपहाड़ी ओपी पुलिस के हवाले किया गया, जहां पुलिस ने दोनों को थाना ले जाकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। दोनों काबू हुए युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत फरक्का थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव के रहने वाले हाशिम शेख एवं वहीदुल शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 दिनों से बंद पड़े अजहर स्टोन वर्क्स के क्रशर में दोनों युवक चोरी करने पहुंचे थे। ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि क्रेशर से चोरी का मामला में ग्रामीणों ने दो युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!