आजसू नेता अलमगीर आलम ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
करोड़ों रुपए के लागत से मनी सड़क गड्ढों में तब्दील: आलमगीर आलम
सतनाम सिंह
चुनाव से पहले ही दलों के व दलों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। छ माह पहले बनें सड़क की गड़बड़ी को लेकर आजसू जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व विधायक आलमगीर आलम एवं उनके करीबी पर सड़क निर्माण के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है । इससे पहले आजसू के प्रबल दावेदार माने जाने वाले अज़हर इस्लाम ने भी आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। उक्त रोड के बाबत आजसू के जिलाध्यक्ष आलमगीर व आलोक जाय पाल ने संयुक्त रूप से पत्रकारों के समक्ष कहा कि यह सड़क पिछले 4 महीना पहले बनी है और रोड का स्थिति आप लोग खुद देख सकते हैं कि इस रोड में कितना करोड़ का घोटाला हुआ है और इस घोटाला में आलमगीर आलम का अपना करीबी इफ्तिखार आलम का इसमें बहुत बड़ा हाथ है और अगर इसका बारीकी से जांच किया जाए तो आलमगीर आलम और तनवीर आलम का भी इस रोड का टेंडर कमीशन घोटाला सामने आ सकता है, इस तरह का पाकुड़ में न जाने कई सड़क में कमीशन घोटाला हुआ है । बताते चलें कि पाकुड़ के हीरानंदनपुर में काली मंदिर के पास सड़क में बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण ई रिक्शा पलट गई जिसपर सवार कई लोग हादसे में घायल हो गए। ग्रामीणों ने खराब सड़क एवं ई रिक्शा के पलटने लोगों को घायल होते देख सड़क जाम कर दिया और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ नारेबाजी भी की। आजसू पार्टी के नेता आलोक जॉय पॉल ने कहा कि सड़क का निर्माण पूर्व मंत्री सह विधायक के रिश्तेदार ने किया था। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने प्रशासन से इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और साथ ही कहा करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़क आखिर इतने कम समय में कैसे खराब हुई, सड़क में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं, जबकि सड़क बनते समय कई अखबारों में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे मगर प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया, सही समय पर प्रशासन सड़क की गुणवत्ता की जांच करवा लेती तो आज सड़क की हालत न होती।







