सतनाम सिंह
पाकुड़ जिले में विमल किशोर सिंह ने जिला परिवहन विभाग के नए मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मंगलवार शाम 5 बजे पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद विमल किशोर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निष्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य कार्यालय में भ्रष्टाचार को मिटाना है एवं निष्पक्ष कार्य करना है एवं जनता के हित के लिए काम करना है इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। विमल किशोर सिंह ने पूर्व एमवीआई अमित कुमार का स्थान लिया है, जिनका स्थानांतरण हुआ है। अमित कुमार के कार्यकाल में परिवहन विभाग में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए है,रूटीन के अनुसार एमवीआई अमित कुमार प्रशिक्षण के लिए गए हैं। एमवीआई विमल किशोर सिंह के पदभार ग्रहण करने से पाकुड़ जिले के लोगों को उम्मीद है कि परिवहन विभाग में सुधार होगा और जनसेवा में नया आयाम जोड़ा जाएगा।





