Search

May 5, 2026 11:53 pm

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

पाकुड़ -शहरकोल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में 14 अगस्त की संध्या में परिषद के कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री अशोक वर्मा, सेवा विभाग प्रमुख विजय जायसवाल, प्रचार प्रसार के विभाग प्रमुख उदय सिंह, बजरंग दल के विभाग संयोजक संदीप मंडल, संगठन मंत्री मधुसूदन दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने के पीछे के उद्देश्य की जानकारी वक्ताओं के द्वारा दी गई। बताया गया कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ लेकिन यह आजादी हमें पूर्ण रूप से नहीं मिली हमें अखंड भारत की जगह खंडित भारत मिला। हम भारत को माता के रूप में पूजते हैं। वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों को संकल्प लेने की जरूरत है कि हम लोग अखंड भारत के सपने को आने वाले दिनों में साकार करेंगे। वही कार्यक्रम के दौरान एक संक्षिप्त बैठक का भी आयोजन हुआ और बैठक में पिछले दिनों जिला के गोपीनाथपुर तारानगर गांव में हिंदू समुदाय के साथ हुए अत्याचार के साथ-साथ बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार की निंदा की गई। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिला और पुलिस प्रशासन से मिलकर जिला में हिंदुओं के संपत्ति को मुसलमानों के द्वारा जो नुकसान पहुंचाया गया है उसका मुआवजा दिलाने की मांग करेगी उसके साथ-साथ आने वाले दिनों में एक बृहद बैठक कर घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज करने की रणनीति बनायेगी।बैठक में मुख्य रूप से बिभागमंत्री विहिप अशोक वर्मा,विभाग सेवाप्रमुख विजय जायसवाल,प्रवीण जी,सनातनी मोनू बजरंग दल संयोजक,विभाग संजोजक बजरंगदल संदीप मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!