Search

May 5, 2026 6:28 am

नाम जांचों अभियान के तहत मतदाता सूची ड्रॉप प्रकाशन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर गुरुवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर नाम जांचों अभियान के तहत मतदाता सूची ड्रॉप प्रकाशन किया गया। वहीं इस दौरान प्रखंड सहायक निबंध निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी, बीपीआरओ त्रिदीप शील ने विभिन्न बुथो पर पहुंच कर निरीक्षण भी किया। बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि इस अभियान का मकसद है कि मतदाता अपने-अपने बुथ केंद्र पर पहुंचकर वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। जिसका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, या किसी प्रकार का सुधार करवाना है। वह बीएलओ से बात कर अपना नाम दर्ज या सुधार करवा सकते हैं। आगे कहा कि सभी बूथ केंद्र पर मतदाता सूची की प्रति और प्रपत्र 6, 7 और 8बीएलओ के पास मौजूद रहेंगे। वोटर अपना दावा इस प्रपत्र के माध्यम से कर सकते हैं। साथ ही कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!