Search

April 30, 2026 10:56 am

लिट्टीपाड़ा के बड़ा सरसा गांव में हवलदार प्रकाश किस्कू का अंतिम संस्कार, परिवार में शोक की लहर।

हवलदार प्रकाश किस्कू की बाइक दुर्घटना में मौत, परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थाना प्रभारी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के बड़ा सरसा गांव निवासी प्रकाश किस्कू, उम्र 40वर्ष का शव गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचते ही उनके आवास पर भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार प्रकाश किस्कू चाईबासा जिले के सोनवा थाना में हवलदार पद पर तैनात थे। विगत 12सितंबर को ड्यूटी जाने के दौरान हवलदार प्रकाश किस्कू बाईक दुर्घटना के शिकार हो गए थे और वह विगत पंद्रह दिनों से जमशेदपुर अस्पताल में एडमिट थे। जहां उनका ईलाज जारी था लेकिन अचानक बीते बुधवार को उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उनका वह दिन अंतिम दिन रहा। जैसे ही गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर उनके निजी आवास बड़ा सरसा पहुंचा तो परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उन्होंने पत्नी सुनोती टुडू सहित दो बेटा , एक बेटी एवं बूढ़े मां बाप को छोड़ दिए।

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पहुंचे थाना प्रभारी


इधर प्रकाश किस्कू का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह सहित एएसआई अरुण ठाकुर एवं हरेराम यादव बड़ा सरसा पहुंचकर उनके सम्मान में सलामी दी एवं मृत परिवार को ढांढस बंधाया।

img 20240926 wa00316663710041989218236 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!