Search

October 7, 2026 9:23 am

सेवानिवृत्त शिक्षक सैदयाल भगत का निधन, शोक की लहर

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के देवीनगर गांव निवासी 85 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक सैदयाल भगत का शुक्रवार रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैदयाल भगत पिछले कुछ महीनों से तबियत खराब महसूस कर रहे थे। शुक्रवार को उनकी तबियत अचानक और अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें दुमका स्थित फूलों झानो अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उनकी हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। सैदयाल भगत का निधन विद्यालय और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके योगदान को याद करते हुए विद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई, जहां शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैदयाल भगत की यादें और उनके शिक्षण कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से परिवार और शिक्षाविदों के बीच गहरी शोक छा गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!