अधिकतर टोटो बंगाल के जो बिना रजिस्ट्रेशन के कर रहे है झारखंड में एंट्री
अधिकतर टोटो को डीटीओ और एमवीआई का खुला समर्थन।
सतनाम सिंह
महेशपुर में आजकल टोटो की बढ़ती हुई संख्या और टोटो चालक की मनमानी से कई जगहों में जाम लग रहा है. लोगों को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका नजारा महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मस्जिद रोड, अंबेडकर चौक व साप्ताहिक हटिया के दिन हटियापाड़ा, सिनेमा हॉल के समीप देखने को मिल जाता है. सरकार की ओर से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किए जाने के बाद जिला व स्थानीय प्रशासन द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सड़कों पर दौड़ रहे ई- रिक्शा चालकों पर इसका कोई असर नहीं है. महेशपुर के हर एक चौक चोराहों पर ई- रिक्शा का कब्जा नजर आता है. जिसके कारण दिन भर जगह- जगह जाम लगा रहता है. यहां तक नाबालिग बच्चे भी ई- रिक्शा संचालन कर रहे हैं. लेकिन जिम्मेदारों का इन पर ध्यान नहीं है.





