Search

October 4, 2026 10:25 am

किसानों के बीच वितरित किया गया गेहूं बीज

पीएम कुसुम योजना के तहत 10% अनुदान पर सोलर पंप।

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ :- रविवार को फसल विस्तार योजना के तहत प्रखंड के दादपुर पंचायत के सेजा महादेवपुर ग्राम में ब्लाक चैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से गेहूं बीज का वितरण 35 हेक्टर के लिए बिरसा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत किसानों को वितरित किया गया। इस वितरण में पंचायत के मुखिया बड़की हेंब्रम ,ग्राम प्रधान रसका मुर्मू, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा पाकुड़ के संदीप कुमार सेन तथा कृषक मित्र उपस्थित थे। बीज वितरण के मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा के सुदीप कुमार सेन ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को 10% निजी अंशदान देकर सोलर पंप सेट दिया जाना है, जिसमें 2 एचपी पंप ₹5000 3 एचपी पंप 7000 रूपया तथा 5 एचपी पंप ₹10000 वैसे किसानों को दिया जाएगा जिनको निजी सिंचाई कुप, तालाब उपलब्ध है, इन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रज्ञा केंद्र से करना होगा, आगे उन्होंने किसानों को धान अधिप्राप्ति में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया , क्योंकि सरकार की ओर से किसानों का धन ₹2300 में लिया जाएगा तथा 100 रु बोनस सहित कुल ₹2400 कुंतल के दर से लिया जाएगा, जो 15 दिसंबर तक लेने का निर्णय किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!