Search

May 10, 2026 1:17 pm

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

बजरंग पंडित

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 ओवर ब्रिज के निकट रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव अज्ञात ट्रेन से टकराने से रविवार को बरामद हुआ. महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है. महिला के सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई मामले की सूचना के बाद रेलवे पुलिस छानबीन में जुट गई है.दरअसल रविवार को कुछ लोगों ने पाकुड़ रेलवे लाइन पर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 ओवर ब्रिज के समीप एक महिला का शव देखा. रेलवे ट्रैक पर पड़े महिला के शव का सिर फटा हुआ था. इसके बाद यह खबर पूरे स्टेशन परिसर में आग की तरह फैल गई. स्थानीय लोगों और पैसेंजर ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई. रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई.फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया। खबर लिखे जाने तक अज्ञात महिला की पहचान नहीं हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!