Search

October 25, 2026 1:16 pm

‘स्टूडेंट फोर सेवा’ के आह्वान पर शिक्षक में रक्तदान कर बचाई महिला की जान

एबीवीपी की सेवा गतिविधि है स्टूडेंट फोर सेवा (SFS)

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा (एसएफएस) के तहत शिक्षक आनंद भगत जी ने रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई। ज्ञात हो कि ठाकुर नगर के खदानपाड़ा के समाजसेवी संजय सरकार में सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत मातृशक्ति माया मंडल के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना परिषद के कार्यकर्ताओं को दी। परिषद के कार्यकर्ताओं के आह्वान पर शिक्षक आनंद भगत जी ने रक्तदान की इच्छा जताते हुए रक्त अधिाकोष आकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जान बच सकती है। परिषद के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मरीज की स्थिति गंभीर होने की सूचना मिली इसलिए उन्होंने बिना समय गवाई रक्तदान किया। छात्रों को सेवा से जोड़ते हुए यह गतिविधि बेहतरीन कार्य कर रही है। जिस दिन प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में मात्र एक बार रक्तदान करना शुरू कर देगा तो उसी दिन से किसी की जान रक्त के अभाव से नहीं जाएगी। परिषद के एसएफएस गतिविधि के कार्यकर्ता हर्ष भगत ने बताया कि रक्तदान महादान होता है। धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे लोग जिनको भी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कर्तव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करें ।हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है, आगे उन्होंने कहा कि समाज को एक नई राह दिखानी है, रक्तदान को एक नई मुहिम बनानी है। मौके पर परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक बमभोला उपाध्याय, नगर कार्यकारिणी अभिजीत सिंह,पूर्व कार्यकर्ता एवं बजरंग दल के संयोजक मोनू तिवारी समाज सेवी संजय सरकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!