राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): बीते माह कोलकाता स्थित आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म व निर्मम हत्या के विरोध में रविवार शाम महिला व बालिकाओं ने हिरणपुर बाजार में परिक्रमा किया। इस जघन्य घटना के विरुद्ध नारा लगाते हुए महिलाओ ने नामोपाड़ा होते हुए पूरे बाजार का परिक्रमा किया। इसके बाद मृतका चिकित्सक की तस्वीर के निकट केंडल जलाया व प्रार्थना करते हुए आत्मा शांति की कामना किया। प्रदर्शन में शामिल कौशिक शील ने कहा कि कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ अमानवीय कार्य की गई। इसमे संलिप्त सभी अपराधियो को कड़ी से कड़ी सजा देना आवश्यक है। इस घटना को लेकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई। इस अवसर पर पुष्पा शील , संचिता दे , राखी देवी , सम्पा दे , संगीता देवी आदि शामिल थे।





