Search

September 25, 2026 3:27 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काला बिल्ला लगाकर किया कार्य।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए आईडीए कार्यक्रम के द्वारान 17 फरवरी को लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड में झोनागडिया में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में दूसरे दिन शनिवार को जीएनएम, एएनएम , अनुबंध कर्मचारी संघ, चिकित्सा जन स्वास्थ कर्मचारी संघ , एमपीडब्ल्यू , पारा मेडिकल एन एच एम एवं आउटसोर्सिग कर्मचारीयों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि विभागीय एफआईआर स्थानीय थाने में की जा चुकी है । इस घटना की निंदा जिले के सभी स्वास्थ्य संगठनों के द्वारा किया गया था।विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन एव दोषी लोगों की गिरफ्तारी हेतु मांग की गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है । इस परिस्थिति को देखते हुए हम लोगों को अपने अधिकार के पक्ष में विरोध करने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!