Search

May 10, 2026 8:09 am

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया लोक कल्याण सेवा केंद्र देवीनगर के द्वारा सामुदायिक नेताओं एवं ग्रामीणों के साथ मनरेगा व सामाजिक सुरक्षा व अन्य सरकारी योजनाओ लेकर एक कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन खजूरदंगाल पंचायत के पातपहाड़ी गाव में किया गया। संस्था के कर्मी श्रेओशी शाह जी द्वारा मनरेगा के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 “महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ‘है यह एक भारतीय श्रम कानून और सामाजिक सुरक्षा उपाय है जिसका उद्देश्य’ कार्य करने का अधिकार ‘है।इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों की रोज़गार प्रदान करने के लिए हर परिवार के लिए हैं ।
आवेदक के निवास के 5 किमी के भीतर रोजगार उपलब्ध कराया जाना है, और न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करना है। यदि आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर काम नहीं दिया गया , तो आवेदक बेरोजगारी भत्ता के हकदार हैं। इस प्रकार, मनरेगा के तहत रोजगार एक कानूनी हकदार है। ग्रामीणों को नरेगा से संबधित विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया जैसे-हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो’ , हक से मांगो अपना अधिकार हर घर का अधिकार 100 दिन का रोजगार।
हमारा पैसा हमारा हिसाब। हर घर का नारा है मनरेगा हमारा है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री मातृव बन्दंना योजना,सावित्री बाई फुले योजना के बारे मे भी बतायी गयी इस कार्यक्रम में संस्था कर्मी का सह्योग सरहानीय रहा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!