सुस्मित तिवारी
.हिरणपुर (पाकुड): मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन घाघरजानी स्थित अंचल कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। जिसमे सभी ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में अंचलाधिकारी ने कहा की राज्य सरकार के द्वारा सभी बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। रोजगार के अभाव में लोगो का पलायन हो रहा है। रोजगार उपलब्ध कराने से लोगो को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। जिससे लोग स्वालंबी भी बन सकते है। उन्होंने कहा की शिक्षित युवाओं को 50 हजार से लेकर 25 लाख की ऋण आसान ब्याज पर बैंक द्वारा उपलब्ध कराएगी। इसको लेकर अभी ग्राम प्रधानों का दायित्व बनता है की लोगो को इस योजना से जोड़ने के लिए जागरूक करे। कार्यकाल में बीडीओ टुडू दिलीप ने भी इस योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन , उप प्रमुख अब्दुल गनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।




