Search

May 4, 2026 2:08 am

जिला झामुमो प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व आदिवासी के दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय धनुषपूजा स्थित झामुमो कार्यालय की प्रांगण में में आदिवासी परंपरानुसार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया।
आदिवासी महिलाओं की समूह द्वारा जिलाध्यक्ष श्याम यादव व जिला सचिव सुलेमान बास्की का आदिवासी रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्याम यादव ने कहा की आज के दिन पूरे विश्व में आदिवासी दिवस की धूम है। दुनिया भर के आदिवासी अपनी अपनी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम कर रहे हैं। पाकुड़ में भी भव्य कार्यक्रम हो रहा है। दुनियाभर में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों की संस्कृति,भाषा और अस्तित्व को बचाने के दृष्टिकोण से मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण दिवस है। 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का मूल उद्देश्य है कि आदिवासियों व मूलवासियों को मुख्य धारा में लाकर ही झारखंड के विकास की रूप रेखा तय करना। परंतु षड्यंत्रकारी राज्य को लगातार पीछे धकलेने में लगे है। वही जिला सचिव सुलेमान बास्की, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम सहित अन्य में अपने संबोधन में 1932 का हवाला देते हुए कहा की यह आदिवासी मूलवासी की सरकार है जिसमे सभी को अपना अधिकार निश्चित तौर पर दिया जा रहा है।सरकार लगातार आम लोगो के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आ रही है। लोग अपने अधिकारों से परिपूर्ण होकर झारखंड का विकास ही नही बल्कि देश के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करेंगे।मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हलीम अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, दलित पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकिरण तुरी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्बरम, सचिव जहीरुद्दीन मियां, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्बरम, जिला सदस्य मो असद, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, नवीन कुमार सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में आदिवासी महिला व पुरूष अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

img 20240809 wa00558157768448888900616
img 20240809 wa00535788611040954668215

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!