Search

October 14, 2026 12:12 pm

लोक कल्याण सेवा एवं झारखंड युथ नेटवर्क का विश्व युवा दिवस कार्यक्रम: युवाओं के लिए सामाजिक समरसता और विकास पर चर्चा

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया मंगलवार को लोक कल्याण सेवा एवम झारखंड युथ नेटवर्क के द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के दुर्गापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विश्व युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों के साथ आयोजित की गई विश्व युवा दिवस के माध्यम से सशक्त यूवाओ के भविष्य का होगा निर्माण रिंकी कुमारी विश्व युवा दिवस 12अगस्त 2024 एक अनूठा अवसर है यह बताने के लिए कि युवा की भागीदारी से एक बेहतर और विकसित दुनिया संभव है और विकास के लिए यूवाओ की सामाजिक जिमेदारी एवम विकाश में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी ।इस वर्ष डिजिटल भागीदारी से यूवाओ का विकास पर चर्चा करते हुवे कल्पना हंसदा,अर्पित भगत , नीरज ने विस्तार से यूवाओ के साथ चर्चा कर यूवाओ को सामाजिक समरसता के लिए व्यापक तरीके से समाज में पहल करने पर प्रकाश डालाकार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर यूवाओ को चलने के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया ,इस दौरान विद्यालय परिसर में दर्जनों पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में लोक कल्याण सेवा केंद्र के अर्पित भगत , नीरज,कल्पना और गिनी सहित छात्र छात्राओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!