Search

October 9, 2026 11:05 am

नवोदय विद्यालय परिसर में की गई पत्थरबाजी को लेकर थाना में लिखित शिकायत।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): बागशिशा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बीते रविवार की रात ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थरबाजी को लेकर सोमवार को प्रचार्य डा. अवधेश कुमार ने थाना में लिखित शिकायत किया है। विद्यालय के प्रचार्य ने कहा कि रात्रि 12 बजे विद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर से आचार्य आवास व शैक्षणिक भवन पर करीब दो घण्टे तक लगातार पत्थरबाजी की गई। ड्यूटी में रहे प्रहरियों द्वारा उन्हें खदेड़ने के बाद भी वे नही रुके। फिर प्रहरी द्वारा विद्यालय के अन्य स्टाफ को उन्हें दूर खदेड़ा गया। इस पत्थरबाजी से दो प्रहरी का चोट भी लगा है व गार्डरूम के खिड़की का शीशा टूट गया है। रात्रि प्रहरियों द्वारा पत्थरबाजी करने वाले समूह में शामिल बागशिशा गांव के ही अनिल सोरेन के रूप में की गई है। जो भवन निर्माण के दौरान कंस्ट्रक्शन कम्पनी के गार्ड के रूप में कार्य कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं प्रचार्य आवास , शैक्षणिक भवन , छात्र व छात्रा छात्रवास में भी की गई है। जिसमे सभी भवनों के खिड़की का शीशा टूटा भी था। इससे स्कूली बच्चों की घायल होने की संभावना बनी हुई है। उधर विद्यालय के मुख्य द्वार में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी चोरी की गई है । यह विद्यालय आवासीय है। इसमे वर्तमान में 300 छात्र छात्राएं व 50 कर्मचारी व उनका परिवार निवास करता है। इस पत्थरबाजी में संलिप्त सभी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाय। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसको लेकर आवश्यक जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!