Search

October 2, 2026 9:17 pm

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया महेशपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर तलवा धवाडंगाल के पास बुधवार शाम को मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मनोज हेंब्रम ग्राम महेशकट्टा पाकुड़िया थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो महेशपुर से पाकुड़िया की ओर अपने घर आ रहा था।इसी क्रम में तलवा के पास मनोज हेंब्रम का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर उसे उठाकर पाकुड़िया सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई । जहाँ प्राथमिक उपचार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, डॉ मंजर आलम ने किया । डॉ ने बताया कि मनोज हेम्ब्रम को माथे पर गंभीर चोट आई है । इसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!