अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:-प्रखंड के खाक्सा पंचायत मे मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी,प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सहित अन्य शामिल हुए. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जहां विभिन्न योजनाओं व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए साथ ही कई योजनाओं की स्वीकृति व समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया। मौके पर विधायक महोदय ने आपने संबोधन में कहा की हेमंत सरकार द्वार चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में आम लोगों को जानकारी का अभाव है इसलिए हेमंत सोरेन सरकार द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम को लंबे समय तक चलने का निर्णय लिया गया है। विधायक ने अपने अधिकार को पहचाने एवं प्राप्त करने के लिए कई आधारभूत बातों पर जोर दिया और कहा की झारखंड सरकार द्वारा आम लोगो के जीवन को और अधिक सुचारू और सुलभ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सुबे की हेमंत सरकार, सभी वर्गो के लोगो के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई है जैसे अबुआ आवास योजना, सावित्रीबाई फुले योजना,सर्वजन पेंशन योजना, फूलों झानों योजना,मछली पालन योजना,ऋण माफी योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा योजना इत्यादि। खाक्सा पंचायत मे आयोजित शिविर में अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का काम किया गया.श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन करने,सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी,खुरशेद आलम,जिला सदस्य देवीधन टुडू,मुनीराम मरांडी,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू,मेतलाल टुडू,अब्दुल मन्नाफ,स्टेफान हांसदा सहित पंचायत मुखिया,पंचायत समिति सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।






