Search

May 1, 2026 5:23 am

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, 30 अगस्त से 15 सितंबर तक होगा कार्यक्रम

जिले के 128 पंचायतों में आयोजित होगा कार्यक्रम, आमजन की सुविधा और समस्याओं का त्वरित निदान होगा मुख्य उद्देश्य, उपायुक्त।

जिला, प्रखंड, पंचायत के साथ गांव स्तर पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें- उपायुक्त।

सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को जोड़ना हो जिला प्रशासन की प्राथमिकता- उपायुक्त।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार की अति महत्वपूर्ण आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 128 पंचायतों में आयोजित किया जा रहा हैं। साथ ही 30 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले के छः प्रखंड के सभी पंचायतों में एवं नगर परिषद के सभी वार्डो में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस कड़ी में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि आमजमानस की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित करें।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने अभियान के सफल संचालन को लेकर टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को समन्वय के साथ पंचायत व ग्राम स्तर पर विशेष जागरुकता के साथ लोगों को कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुक योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो सके। आगे उन्होंने प्रचार-प्रसार के अलावा जिले के शत प्रतिशत योग्य लाभुको को योजना से लाभान्वित करने व योजनाओं से जुड़ी जानकारी से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत व ग्राम स्तर पर योजनाओं को सेचुरेटेड किया जाएगा। साथ ही अभियान के तहत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र आदि के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा के साथ ज्यादा से ज्यादा सरकार के योजनाओं से सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर किए जाने वाले कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश उपायुक्त दिया। साथ ही उन्होंने ने सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का निराकरण कार्यक्रम के माध्यम से किया जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240828 wa00245109245931938016711
img 20240828 wa00251197038044129952438
img 20240828 wa00265301291040126982323

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!