Search

May 3, 2026 6:19 pm

तीन पंचायतों में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” शिविर का आयोजन।

जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विस्तृत जानकारी दी।

बजरंग पंडित

सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड के लागडुम, मोहुलपहाड़ी, और खजुरडंगाल पंचायतों में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, बीडीओ साइमन मरांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, और बीईईओ मार्सिला सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, कई लाभार्थियों को परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिनमें कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, कृषि, और अबूवा आवास शामिल थे। बड़ी संख्या में लोगों ने इन स्टालों पर आवेदन किया और अपनी समस्याओं का समाधान किया। शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निपटाया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली। यह शिविर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

img 20240909 wa00167503089587002821541
img 20240909 wa00148874918092087273650

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!