Search

April 26, 2026 5:08 am

बड़कियारी पंचायत मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी पंचायत मे शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जहां विभिन्न योजनाओं व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए साथ ही कई योजनाओं की स्वीकृति व समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव ने आयोजित शिविर मे लोगो को अपने सम्बोधन मे बताया की झारखण्ड राज्य के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8.5 लाख अबुआ आवास स्वीकृत करने जा रहा है. अब जिसको आवास नहीं मिला था. अब 8.5 लाख ग्रामीण को आवास का लाभ मिलेगा जा रहा है. ये हेमंत सोरेन का निर्णय ग्रामीण गांव पंचायत अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर एक योजना का लाभ आप तक पहुँचाने का काम कर रहा है. ओर ये इसलिए कर रहा है क्यूंकि ये झारखण्ड मे जन्म लिया है ओर झारखण्ड के निर्माता एवं आंदोलनकारी नेता शिबू सोरेन का बेटा है.आप लोगो ने देखा होगा की बृद्ध पेंसन, विधवा पेंसन प्रखंड परिसर का चक्कर लगाते रहते थे. लेकिन अभी सरकार आपकी द्वार मे आपके पंचायत तक आया है जहाँ पेंसन सहित कई योजना का लाभ आपको ऑन द स्पॉट मिलगा. अगर किसी का ओर भी पेंसन आदि छूटा है तो इस शिविर मे आवेदन कीजिये अगर आवेदन फॉर्म नहीं है तो सिर्फ आधार कार्ड मे अपना हस्ताक्षर व टिप निशान लगा दीजिये आपका पेंसन हो जायेगा. वही श्री यादव ने अबुआ आवास के काउंटर मे काम कर रहे कार्मिओ को धन्यवाद दिया. आपका काम है की आपके काउंटर पर अगर कोई आवेदक आवेदन करता है तो उसे चढ़ा देना.ताकि कोई बोल नहीं सके की आवेदन किया था. मेरा नाम नहीं आया. आपका काम आप कर दीजिये बाकि जाँच टीम देखेगी. किसको अबुआ आवास का लाभ मिलेगा किसको नहीं मिलगा.साथ ही सभी को अच्छे काम करने के लिए धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम में प्रखंड उपप्रमुख नसीमा खातून,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,उपाध्यक्ष बुदल यादव,रुहुल अमीन,जेम्स सुशील हेमब्रम,जोगेंद्र मुर्मू, राजू अंसारी, बोद्दी कोड़ा,पोलटू शेख, मैनुद्दीन अंसारी, असादुल अंसारी,तारीख अंसारी,असराफुल अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20231216 wa0012453394766262366711

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!