Search

April 26, 2026 8:22 pm

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में पहुंचे‎ विधायक‎ प्रो. स्टीफन मरांडी

अबुआ आवास योजना का लाभ से कोई बेघर वंचित ना रहे, विधायक प्रो. मरांडी

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया संवाददाता पाकुडिया प्रखंड के बड़ासिंहपुर पंचायत भवन प्रांगण में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का उद्धघाटन महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी बीडीओ साइमन मरांडी,प्रखंड बीससुत्री अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,प्रखंड प्रमुख कालीदास हाँसदा,सांसद प्रतिनिधि खुरशेद आलम,पंचायत मुखिया आदि अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । शिविर में विधायक‎ ने उपस्थित‎ लोगों‎ को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड के लोकप्रिय‎ हेमंत सोरेन सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।सरकार प्रत्येक‎ पंचायत‎ में शिविर लगा कर लोगों के समस्याओं का तुरन्त‎ निदान भी कर रहा है। विधायक‎ ने कहा कि कार्यक्रम‎ का मुख्य उद्देश्य समाज के अन्तिम व्यक्ति‎ तक हेमंत सोरेन सरकार द्वारा‎ चलाया जा रहा प्रत्येक‎ योजना का लाभ मिल सकें और इसका लाभ सबों से उठाने की अपील भी किया। विधायक‎ ने कहा की इस बार का कार्यक्रम‎ में हेमंत सरकार ने गरीब बेघरों के लिए‎ अपना अति महत्वांकाक्षी योजना अबुआ आवास को शामिल किया जिसका लाभ जरूरत‎मंद लाभुक व्यक्ति अवश्य उठाए। बिते चार वर्षों‎ से झारखंड के बेघर आवास से वंचितों को केंद्र‎ सरकार के सौतेला व्यवहार के चलते आवास का लाभ नही मिल पाया जबकि झारखंड सरकार आज चार साल से लगातार आवास का मांग केन्द्र सरकार से करता रहा इसको देखते हुए हेमंत सोरेन की सरकार ने जनता के हित के लिए‎ अबुआ आवास की स्वीकृति‎ दी जिससे‎ गरीबो को तीन कमरा का आवास मिलेगा। अबुआ आवास योजना पर सरकार का विशेष ध्यान है ताकि झारखंड में कोई भी गरीब‎ असहाय बेघर ना रहे हमारी सरकार ने जो वादा किया था वो धीरे धीरे पुरा कर रहा है। विधायक‎ सहित सभी अतिथियों ने कार्यक्रम‎ स्थल पर सभी स्टॉल का निरीक्षण‎ भी किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचे‎ विधायक,एंव अतिथियों का पंचायत वासियों ने भब्य स्वागत पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज के साथ एवं मंच पर बुके देकर किया । मंच का संचालन बीपीओ जगदीश पंडित ने किया मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,केन्द्रिय सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक्, प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी,झायुमो प्र.अ. मुनीराम मरांडी,मु.अली अहमद,छोटू भगत,नेजाम अंसारी,सुरज दास,जयफुल अंसारी,विश्वजीत दास,तोहिदुल शेख,बिनोद भगत,अनिसुर रहमान,मुजिबुल रहमान,नरेश हाँसदा,मंजुर अंसारी, सहित कई कार्यकर्ता, प्रखंड सह अंचल कार्यालय पाकुडिया के सभी कर्मी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

IMG 20231202 WA0003
IMG 20231202 WA0002

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!