Search

April 30, 2026 12:31 pm

लिट्टीपाड़ा में “आपकी योजना, आपके सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा के बाड़ू पंचायत में शुक्रवार को “आपकी योजना, आपके सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक दिनेश मरांडी, एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, बीडीओ श्रीमान मराण्डी और मुखिया संतोशीला मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विधायक ने लाभुकों के बीच लाखों रुपये की परिसम्पत्ति का वितरण किया। उन्होंने 4 अबूआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिए और जेएसएलपीएस के सखी मंडल को 1.25 लाख रुपये की ऋण राशि प्रदान की। इसके अलावा, बच्चों को साइकिल, जॉबकार्ड, सर्वजन पेंशन सहित कई योजनाओं के तहत लाभुकों को लाभ दिया गया। विधायक ने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की 18 वर्ष से अधिक की महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को अबूआ आवास योजना और सर्वजन पेंशन सहित कई अन्य योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान कर रही है विधायक ने उपस्थित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। इस अवसर पर बीपीआरओ कमल पहाड़िया, बीसीओ केसी दास, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रेमलाल हांसदा और बिजय रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!