Search

May 31, 2026 12:06 am

आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि, युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

पाकुड़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम बुधवार पाकुड़ में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व पाकुड़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिलाल शेख ने किया। शाम 6 बजे पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन के सामने एकत्र हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर हमले के पीड़ितों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। बिलाल शेख ने कहा, “इस नृशंस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कैंडल मार्च के दौरान शांति बनाए रखते हुए हमले के खिलाफ जनभावनाओं को मजबूती से अभिव्यक्त किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!