Search

October 16, 2026 7:07 pm

सर्पदंश से युवक की मौत

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते रविवार की रात गोविंदपुर गांव के झुनुक पण्डित (20) की सर्प दंश से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर के एक कमरे मे जमीन में सोया हुआ था। सुबह करीब चार बजे घर के सदस्यों ने जब उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचा तो मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। तब घर के सदस्यों ने समझ लिया कि इन्हें जहरीले सांप ने काटा है। घर की तलाशी लेने पर एक कोने में करैत सांप को पाकर तुरन्त मार दिया गया। वही सांप से काटे युवक को आननफानन में सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर के सदस्यों में रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वही मृतक के पिता चंदन पण्डित ने बताया कि पुत्र पाकुड़ कॉलेज में पार्ट दो में पढ़ रहा था। जिसका सर्पदंश से पुत्र की मौत हो गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!