Search

April 26, 2026 3:44 am

स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, युवक घायल

जितेंद्र यादव

हिरणपुर :- हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संत लुक्स मिशन अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर एक स्कूटी वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूटी में सवार होकर केंदुआ निवासी रंजन मुर्मू हिरणपुर से अपने घर केंदुवा जा रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनागस्त हो गई। ओर इसमें सवार रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज डॉक्टर ने किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने घटना के बावत जानकारी ली और आगे की कार्रवाई की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!