Search

May 14, 2026 1:54 pm

ज़िप अध्यक्ष जुली हेंम्ब्रम की तत्परता से गांवों में लौटी रौशनी, अंधेरे में डूबे घरों में फिर जली उम्मीद।

पाकुड़िया प्रखंड के उदलबनी, दलाही और सीहलीबौना गांवों में नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों ने जताया आभार।

पाकुड़। बिजली संकट से जूझ रहे पाकुड़िया प्रखंड के तीन गांवों – उदलबनी, दलाही और सीहलीबौना – में अब फिर से रोशनी लौट आई है। यह संभव हो सका जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिस्टमणी हेंम्ब्रम की त्वरित पहल और जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी सजगता के कारण। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने बिना देर किए बिजली विभाग से समन्वय कर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर इन तीनों गांवों में स्थापित करवाया। कुछ दिनों पहले इन गांवों का पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे लोगों को अंधेरे में दिन काटने पड़े। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आखिरकार, जब यह समस्या ज़िप अध्यक्ष तक पहुँची, तो उन्होंने इसे प्राथमिकता दी और सिर्फ कुछ ही दिनों में समाधान कर दिखाया।
शनिवार को सभी गांवों में नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। गांव के लोगों – मोगलामाल पहाड़िया (प्रधान), कालु देहरी, विमला देहरी, फिरोज देहरी, गणेश देहरी, लालबाबू मियां, योगेश्वर मरांडी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ज़िप अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जुली हेंम्ब्रम ने जो तत्परता दिखाई, वह एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!