Search

April 21, 2025 11:09 pm

चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा का नेत्र पट शुक्रवार को खुलेगा।

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शहर में मां दुर्गा की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को आदिशक्ति मां दुर्गा का नेत्र पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएगा। मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की पूरे विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गुरुवार को शहर के तमाम पूजा पंडालों, देवी मंदिरों और शक्तिस्थलों में षष्ठी के मौके पर बिल्व निमंत्रण (बेल नोती ) पूजा हुई। देर शाम में परंपरा और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी दुर्गा को जोड़ा बेल का फल लेकर आमंत्रित किया गया। शहर के हरिणडांगा बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी, छोटी अलीगंज, राज हाई स्कूल रोड़ स्थित दुर्गा कालोनी व कैलाश नगर आदि स्थानों पर वासंतिक दुर्गा पूजा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। गुरुवार को मां दुर्गा के छठे स्वरुप माता कात्यायनी की विशेष पूजा अर्चना किया गया।
मां कात्यायनी को सफलता और यश का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा के इस रूप यानी मां कात्यायनी की कृपा सभी लोगो पर बनी रहे, इसको लेकर पूरी विधि से मां कात्यायनी की पूजा संपूर्ण विधि और मंत्र उच्चारित कर की गई। शहर में कई स्थानों पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है। पूजा व आरती के दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई। शुक्रवार को मां दुर्गा का पट खुल जाएगा। मां दुर्गा के पट खुलने का देवी भक्तों को बेशब्री से इंतजार है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर