Search

May 19, 2026 9:32 pm

जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति संबंधित बैठक में यातायात के सुचारू प्रबंधन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई


आज दिनांक:19/12/22 को जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति संबंधित बैठक में यातायात के सुचारू प्रबंधन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की स्मार्ट सिटी अंर्तगत शहर के जीरोमाइल अंतर्गत बाबूपुर मोड़/जीरो माइल(वार्ड नंबर:30),तिलकामांझी अंतर्गत तिलकामांझी(वार्ड नंबर:30), कचहरी (वार्ड नंबर:23),मनाली चौक(वार्ड नंबर:23)
जोगसर अंतर्गत आदमपुर चौक(वार्ड नंबर:22),घंटा घर(वार्ड नंबर:23) ततारपुरअंतर्गत ततारपुर चौक (वार्ड नंबर:15),भागलपुर स्टेशन(वार्ड नंबर:36)कोतवाली अंतर्गत कोतवाली चौक (वार्ड नंबर:38) मोजाहिदपुर अंतर्गत गुरहट्टा चौक(वार्ड नंबर:40) बबरगंज अंतर्गत शीतला स्थान चौक (वार्ड नंबर:40),अलीगंज चौक(वार्ड नंबर:51) इसाकचक अंतर्गत गुमती नंबर:03(वार्ड नंबर:34) एवं नाथनगर अंतर्गत चंपापुल/दोगाछी मोड़ (वार्ड नंबर03) अर्थात समेकित रूप से कुल चौदह स्थलों पर अनुकूल यातायात नियंत्रण प्रणाली(Adaptive traffic control system) का संस्थापन कराया गया है,जिसका ट्रायल/रन दिनांक:24/12/22 से प्रारंभ किया जाएगा एवं यह वर्णित तिथि से पंद्रह दिनों के लिए प्रभावी होगा।समीक्षा क्रम में अवगत कराया गया की यातायात के सुचारू प्रबंधन/जाम की समस्या के निराकरण हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों अंतर्गत स्मार्ट सिटी अंर्तगत चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी का संस्थापन कराया गया है,जिसमे से 125 कार्यशील है।समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की निर्माणधीन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम,जिसका निर्माण कार्य आगामी वर्ष के फरवरी माह तक पूर्ण होना संभावित है, के पूर्ण होते ही सभी सीसीटीवी का सुचारू कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में परिलक्षित जाम की समस्या से निपटने हेतु किए जा रहे प्रयासों में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक(नगर),नगर आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

IMG 20221220 WA0038
IMG 20221220 WA0037 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!