Search

August 9, 2026 12:25 am

ब्यूटी पार्लर प्रबंधन पर 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को सदर प्रखंड परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के हुनर योजना के तहत पाकुड़ और हिरणपुर प्रखण्ड के 35 दीदियों का ब्यूटी पार्लर प्रबंधन पर तीस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । जिसका विधिवत उद्घाटन जिला कार्यक्रम प्रबन्धक जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा, निदेशक आरसेटी कृष्णा दास, वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन और प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस फैज आलम ने संयुक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रवीन मिश्रा ने दीदियों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार करने की सलाह दी। उन्होंने हुनर योजना के महत्व को विस्तार से बताए। जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व को बताया।
निदेशक आरसेटी कृष्णा दास ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। ब्यूटी पार्लर के हुनर का उपयोग कर महिलाएं स्वालंबी बन सकती हैं। पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। दीदियों को ब्यूटी पार्लर के साथ साथ विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
फैज आलम ने सभी दीदियों को समूह के महत्व पर प्रकाश डाले।
आज के कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!