दुमका
दुमका:सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका एनएसएस स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन नन्दी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें अयाची नगर युवा संगठन ने 18 दिसंबर 2022 को बिहार के मधुबनी के सरिसब-पाही स्थित अयाची मिश्र की भूमि पर “मिथिला ग्लोबल अवार्ड – 2022” का आयोजन किया जिसमे झारखंड से सचिन नन्दी को मिथिला ग्लोबल पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। समारोह में देश के 15 राज्यों से समाजसेवी सिनेमा,चिकित्सा,शोध एवं अनुसंधान आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 लोगो का चयन किया गया था।जिसमें झारखंड से दो लोगो का चयन हुआ दुमका से सचिन नन्दी और बोकारो से प्रगति शंकर सम्मानित हुए संगठन के अध्यक्ष विक्की मंडल ने बताया कि ये प्रोग्राम करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा है जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे है और एक समाज सेवक को प्रोत्साहन के सिवाय कुछ नहीं चाहिए होता है। उनको सम्मानित कर उनके ऊर्जाओं को एक नई दिशा देंगे।सचिन नन्दी विभिन्न सामाजिक कार्यों महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर्यावरण संरक्षण समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहे बता दे की सचिन नन्दी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता,सामाजिक न्याय,शिक्षा क्षेत्र आदि में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और छात्र राजनीति में काफी सक्रिय है। सचिन ने अबतक कई बार रक्तदान भी किया है इन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें पहले भी अनेको राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है ।