राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने इंटर व मेट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधायक के आगमन पर प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी के नेतृत्व में बच्चो ने परम्परागत रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुभारम्भ विधायक ,झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम , जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति , बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोजकुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जहां विधायक ने इंटर व मेट्रिक परीक्षा में जिले में अव्वल स्थान प्राप्त 20 छात्र छात्राओं को शील्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही इंटर कला के जिला टॉपर अनीसा नाज , जया कुमारी मेट्रिक , अमन मरांडी सहित पांच बच्चों को 10 -10 हजार की राशि भी दी गई। वही अन्य 15 उत्कृष्ट बच्चो को पांच -पांच हजार की राशि भी देकर पुरस्कृत किया गया। विधायक ने उपस्थित बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक है। जो बच्चे अच्छे नम्बर प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किये है , वह बधाई के पात्र है। उन्होंने अपने बचपन की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काफी कष्ट कर शिक्षा हासिल किए। शिक्षा प्रति निष्ठा , सोच व समर्पण की भावना होना आवश्यक है। तब सफलता से कोई रोक नही सकता। ईश्वर चंद विद्यासागर की जीवनी को उदृत करते हुए कहा कि काफी दयनीय अवस्था मे भी शिक्षा हासिल कर विद्वान बने। जिससे हमें प्रेरणा लेना आवश्यक है। आप सभी तरक्की करें। डीईओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय के बच्चो ने अच्छी सफलता पाई है। विद्यालय के विकास के लिए हर सम्भव मदद किया जाएगा । इस दौरान बीडीओ , सीओ आदि ने भी सम्बोधित कर जानकारी दिया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय प्रबंधन समिति की भी बैठक आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय विकास को लेकर कई प्रस्ताव लिया गया । इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी , रंजन साहा सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।








