Search

April 30, 2026 7:57 am

शिव सेना जिला प्रमुख ने किया कंबल वितरण।

साहिबगंज:-शिव सेना जिला प्रमुख मुरली धर तिवारी ने कल रात को साहिबगंज में बढ़ती ठंड को देखते हुए साहिबगंज रेलवे स्टेशन,पटेल चौक,ग्रीन होटल मोड़,पटेल चौक,चौक बाजार,स्टेशन चौक आदि स्थानों पर निर्धन व मंदबुद्धि लोगो को बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया।उन्होंने बताया कि हरेक जरूरत मंद के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण पुनः किया जायेगा।वही श्री तिवारी ने मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों से अपील भी किया की आप सभी अपने सामर्थ्य अनुसार बढ़ती ठंड को देखते हुए अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने हेतु अवश्य प्रयास करे।श्री तिवारी ने बताया कि आज रात से कई स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की जाएगी।वही शिव सेना जिला प्रमुख ने जिला प्रशासन से भी मांग की जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए निर्धन लोगो के बीच अधिक से अधिक कंबल का वितरण करे व अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो।इस अवसर पर बोलबम जी,सन्नी कुमार, अभय कुमार,छोटू कुमार गौरव, कुमार गोलू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!