Search

May 9, 2026 2:38 pm

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर नशीली दवाइयों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया

तोफिक राज

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर डालसा के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में पाकुड़ राज प्लस टू हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित की गईं। उक्त कार्यक्रम में सचिव शिल्पा मुर्मू ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है इतना ही नहीं नशा के लत में वे समाज परिवार से दूर हो जाता है नशा करने वाले व्यक्ति सबसे ज्यादा दुर्घटना का शिकार होते हैं शराब सिगरेट ,ड्रग्स ,हीरोइन, गांजा ,भांग ,आदि मादक पदार्थों का सेवन से गंभीर बीमारी का जन्म देते है। ऐसे नशा के लत जीवन में गहरा प्रभाव डालते है पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देते है। अपने जीवन के साथ औरों का भी जीवन पर प्रभाव डालते है व्यक्तिगत और सामाजिक तनाव, प्रेम संबंध, दांपत्य जीवन एवं तलाक आदि के कारण पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं भी नशे की लत से पीड़ित रहते हैं और वह खुद इसका जिम्मेदार हैं। शराब सिगरेट तंबाकू ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थ का सेवन युवा वर्ग एक बड़ा हिस्सा नशे के शिकार हो रहे हैं नशीली दवाएं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में सकारात्मक सोच उत्पन्न करना है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा और इससे होने वाले कुप्रभाव के प्रति जागरूक करने समेत नशा से बचाना और अवैध तस्करी पर प्रतिबंध लगाना है नशीली दवाइयों की लत,मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। साथ ही ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा मिलने वाले निशुल्क कानूनी लाभ और कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। पाकुड़ डीएसपी बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि आज 21वीं सदी का दौर है सभी विद्यार्थी समाज और देश का भविष्य है हमें 21 वी सदी का भारत कैसे बनाना है प्रत्येक व्यक्ति का योगदान सुनिश्चित करेगा, बिना नशा मुक्ति उन्मूलन के 21वीं सदी का भारत आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य ही बेहतर कार्य करने की कुशलता के साथ समाज और देश को आगे बढ़ाने की काम करते हैं ।साथ ही परिवार समाज में लोगों को नशा के विरुद्ध जागरूक करने की अपील की गई ।अवैध तरीका से शराब, अवैध तस्करी होने वाली कार्य के खिलाफ हमेशा कानून तत्पर है।इस अवसर पर उम्मीद एक सामाजिक अवाम शैक्षणिक कल्याण संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र मैडल दी गई इसके मुख्य अतिथि जेड एच विश्वास द्वारा मंच संचालन की गईं।कई बेस्ट समाज सेवक को प्रमाण पत्र ,मैडल देकर समान्नित किया गया।मौके पर प्रधानाध्यापिका दीपा पंडित, शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राएं पीएलवी याकुब अली ,नीरज कुमार राउत समेत कई समाजसेवक उपस्थित रहे।

IMG 20230626 WA0021
IMG 20230626 WA0022
IMG 20230626 WA0023
IMG 20230626 WA0025
IMG 20230626 WA0024 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!