Search

May 16, 2026 10:04 pm

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड विकास परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




प्रखंड क्षेत्र के जीतको गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड विकास परिषद के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिवेश कुमार द्विवेदी, बाल विकास परियोजना एलएस बॉबी कुमारी, झारखंड विकास परिषद के संस्था सचिव सुबासिनी सोरेन, पाडेरकोला पंचायत के मुखिया सुष्मिता मुर्मू, उपमुखिया जराकी पंचायत के ममता मरांडी, जितको के वार्ड सदस्य अलबीना मुर्मू, चिलगोजोरी के वार्ड सदस्य सबीना मरांडी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम के थीम लैंगिक समानता और नवाचार प्रौद्मोयोगिकी के प्रति महिलाओं को जागरूक करना और समाज में नवाचार प्रौद्मोयोगिकी जैसे स्मार्टफोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया को बढ़ावा देना व परिणाम के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में अमड़ापाड़ा प्रखंड के सुदूर इलाकों के कुल 25 गांवों से 632 महिलाओं की भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में महिलाओं के एकता और समानता को देखते हुए बैलून फोड़, ऊँची कूद और चूड़ी के साथ खेल खेलाया गया। जिसमें विजेता घोषित प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड विकास परिषद की जसिंता मिंज, सजनी, मिनी, फुलमुनी, लीलमुनि, मार्टिना, सोलमा व सभी महिला कार्यकर्ताओ की भागीदारी रही।

IMG 20230324 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!