हेमंत हांसदा
पाकुड़िया प्रखंड सभागार भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रखंड स्तरीय महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान सह प्रशिक्षण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष पाकुड़ जुली जुलिखृष्टमनी हेम्ब्रम, उप प्रमुख अर्चना देवी, जिला परिषद सदस्य (पूर्वी) सुनीता मुर्मू को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में वीडिओ मनोज कुमार द्वारा महिलाओं के समस्याओं जैसे महिला शिक्षा, बाल विवाह, मानव तस्करी, दहेज़ प्रथा, बेमेल शादी, डायन बिसाही, असमान मजदूरी, परिवार नियोजन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को दिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जुली खृष्टमणि हेम्ब्रम, उपप्रमुख अर्चना देवी,जिला परिषद सदस्य सुनीता मुर्मू ने महिलाओं के हितों के संबंध में अपना वक्तव्य रखा गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला जनप्रतिनिधियों, महिला कर्मी, महिला पंचायत स्वयंसेवक आदि को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील द्वारा किया गया। मौके पर प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता और सभी प्रखण्ड कर्मी उपस्थित हुए।कार्यक्रम के उपरान्त प्रखण्ड परिसर पाकुड़िया में सभी जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।









