Search

May 13, 2026 11:41 am

अंतिम सांस तक झारखंडी समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता रहूंगा, लोबिन हेंब्रम

झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक लोबिन हेंब्रम के तेवर काफी तल्ख,अपने सरकार के खिलाफ ही खोला मोर्चा।

झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक लोबिन हेंब्रम ने कहा की पार्टी से निकाल सकते हो झारखंड की माटी से नहीं जब तक सांस चलती रहेगी अंतिम सांस तक झारखंडी समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता रहूंगा चाहे इसके लिए मुझे कोई भी किमत चुकाना क्यों नही पड़े। उपरोक्त बातें आज झारखंड बचाओ मोर्चा के तत्वधान में पुराना विधानसभा मैदान sector-2 मे जमीन खतियान बचाओ महादान में झारखंड बचाओ मोर्चा के प्रधान मुख्य संयोजक विधायक लोबिन हेंब्रम ने आज कहीं उन्होंने आगे कहा कि राज्य निर्माण के बाद झारखंड के,आदिवासियों की जल जंगल जमीन की लूट बड़े ही युद्ध स्तर पर लूटी जा रही है सरकार चाहे किसी की भी हो आदिवासी मूलवासी समाज के हर अधिकार को अनदेखी कर लूटने वाले लोगो को संरक्षण देकर लूट को बढ़ावा देने का काम कर रही है चाहे भाजपा की सरकार हो चाहे हेमंत सोरेन की सरकार हो सभी सरकारों ने झारखंड के आदिवासी मूलवासी समाज को लुुटने का काम किया । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा बिरसा चौक पर माला अर्पण कर शुरू किया गया ।
झारखंड की प्रमुख सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सह झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक लोबिन हेंब्रम के तेवर काफी तल्ख नजर आये । लोबिन ने एक बार फिर अपने ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी की है. रांची स्थित पुराना विधानसभा में जमीन खतियान बचाओ महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां पीड़ितों ने भी अपनी बातों को रखा. विधायक ने कहा हर हाल में जमीन बचाना है. झारखंडयों, आदिवासी, मूलवासियों के लिए और कोई उपाय नहीं है. यहां के लोगों को जगाने का काम करेंगे और सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे. चाहे कोई भी कानूनी पेंच आए झारखंडियों को हर हाल में अपनी पहचान चाहिए जो बिना खतियान के नहीं मिल सकती, 1932 ही हमारी पहचान है.
झारखंडियों की जमीन की लूट
उन्होंने जमीन की हेराफेरी के मामले के लिए पदाधिकारियों को भी दोषी ठहराया है. उन्होंने कहा है कि जहां गलत होगा, वहां ईडी जांच करेगी. उन्होंने कहा है कि जमीन वापस कराने के लिए लड़ाई लड़ेंगे और रणनीति तय करेंगे. सरकार काम नहीं करेगी तो लड़ाई करनी पड़ेगी.
बीजेपी में जाने से लोबिन का इनकार
पिछले कई महीनों से अपने ही सरकार के खिलाफ इस तरह के तेवर और बीजेपी में जाने को लेकर उठ रहे सवाल पर लोबिन हेंब्रम ने कहा कि वह जेएमएम, छोड़कर कहीं नहीं जा रहे लेकिन अगर सरकार झारखंडी जन भावनाओं का ख्याल नहीं रखेगी तो बगावत तो करनी पड़ेगी.
इस अवसर पर झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कहा की अब झारखंड को बचाने को बचाने का समय आ गया है झारखंड के आदिवासी मुलवाशी समाज को संगठित होकर माननीय विधायक है लोबिन हेंब्रम के नेतृत्व में गोल बंद होना होगा और आने वाले समय में झारखंड के हितों की रक्षा करने के लिए हमें जल जंगल जमीन की लड़ाई तेज करनी होगी तब ही झारखंड की अस्मिता और झारखंड को बचाया जा सकता है नहीं तो जो स्थिति है झारखंड में अगर अभी हम संगठित प्रयास नहीं करते हैं दुनिया की कोई ताकत झारखंड लुुटाने से नहीं बचा सकत । इस अवसर पर राजू महतो ने कहा की झारखंड बचाओ मोर्चा का उद्देश्य ही झारखंड को बचाने का है इसलिए तमाम दलित आदिवासी मूलवासी समाज संगठित होकर आंदोलन को तेज करें और झारखंड को बचाने की दिशा में काम करें । अध्यक्षीय भाषण मैंने निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि लोबीन दा ही एकमात्र माटी के नेता हैं जिनके नेतृत्व में झारखंड को बचाया जा सकता है इसलिए किंतु परंतु नहीं करते हुए झारखंड के आदिवासी मूलवासी समाज को इनके नेतृत्व में गोलबंद होकर हक और अधिकार की लड़ाई लड़नी चाहिए । इस अवसर पर एल.एम.उरांव, सुशांतो मुखर्जी ने कहा कि जल जंगल जमीन की लड़ाई झारखंड मोर्चा का प्रथम और अंतिम उद्देश्य है इस अवसर पी.सी मुरमू नरेश मुर्मू मंगल सिंह बोबांग विकी पाहन आनंद तांबा गणेश दास अजीत पाहन मुख्य रूप से शामिल थे मंच का संचालन रंजीत उरांव ने एंव धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबांग ने किया । इस अवसर पर इस अवसर पर बिरसा मुंडा के पोता बुधराम मुंडा जी को एवं बिरसा मुंडा की परपोती जौनी मुण्डा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
भवदीय
विजय शंकर नायक
केंद्रीय संयोजक
झारखंड बचाओ मोर्चा
सह विधायक पूर्व प्रत्याशी

IMG 20230424 WA0038
IMG 20230424 WA0037 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!