Search

May 15, 2026 8:30 pm

अंबेडकर जयंती सह एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़, शुक्रवार को स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव रामजी आंबेडकर की 132वीं जयंती पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यालय के सभा भवन में प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती एवं सेवाकालीन प्रशिक्षण हेतु भागलपुर से आए अतिथियों द्वारा आंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया । प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने आंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान को सम्मान करने का वचन लिया। कार्यक्रम के पश्चात सि बि एस ई द्वारा आयोजित स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक एकदिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे पाकुड़, महेशपुर एवं दुमका के 70 शिक्षकों ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन के रूप में आए विशेषज्ञ श्रीमती आकांक्षा एवं कुमार पियूष ने शिक्षकों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में गहन जानकारी दी। शिक्षकों को बताया गया की तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका अपने समय का बेहतर प्रबंधन करना है। इसके अंतर्गत अपने दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित करते हुए तनाव के लिए उत्तरदाई कार्यों को नजरअंदाज किया जा सकता है। कार्यों की प्राथमिकता की सूची बनाकर करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!