Search

May 6, 2026 5:09 am

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई के द्वारा 75 वें स्थापना दिवस के अवसर ध्वजारोहण किया गया

धीरेन साहा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई के द्वारा 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाईस्कूल खेल मैदान में ध्वजारोहण किया गया. वही नगर सह मंत्री तकिउद्दीन शेख ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद नगर अध्यक्ष सरोज कुमार पांडे के द्वारा परिषद के इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से छात्रों के बीच जानकारी दी. वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल मिश्रा के द्वारा विद्यार्थी परिषद के 75 वें स्थापना दिवस में विद्यार्थी परिषद के द्वारा राष्ट्र और समाज एवं छात्रों के बीच हुए कार्यों का विवरण दिया गया कि किस प्रकार 75 वर्षों से विद्यार्थी परिषद समय -समय पर समाज राष्ट्र और विद्यार्थियों के लिए काम करता हुआ आया है. और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका को दर्शाते हुए विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों का व्यक्तित्व विकास किया है. मौके पर सन्नी तिवारी, बिक्की राय, गौरव तिवारी, रायसेन मरांडी, श्यामलाल सोरेन, परेश घोष, मनीष यादव, प्रीतम कुमार, मनीषा कुमारी, पूजा कुमारी, श्रेया घोष, शिवम यादव, रोहित यादव, अंकित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!