Search

May 18, 2026 6:28 am

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा गंभीर

गोड्डा : महागामा प्रखंड अंतर्गत नुनाजोर चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नुनाजोर चौक के समीप एक चार पहिया अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के कजरैल निवासी मनोज पोद्दार का बड़ा पुत्र आनंद पोद्दार, उम्र करीब 26 वर्ष सब्जी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से गोड्डा जा रहा था उसी दौरान यह घटना घटी। घटना के संबंध में स्थानीय ने बताया कि एक हाइवा चालक बाराहाट के हरिपुर निवासी चंदन यादव उम्र करीब 50 वर्ष चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा था उसी दौरान आनंद पोद्दार चंदन यादव को बचाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारते हुए काफी दूर तक मोटरसाइकिल सहित घसीट कर लहठी मार्ग तक ले गए जिससे आनंद कुमार की तड़पते हुए दर्दनाक मौत हो गई, वही चंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर गए जहां आनंद पोद्दार के शव और घायल चंदन यादव को महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां डॉक्टर ने आनंद पोद्दार को मृत घोषित कर दिया और चंदन यादव का प्राथमिक उपचार करते हुए कहा कि एक हाथ टूट चुका है बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनंद के परिजन थाना आए और आनंद के शव को ट्रैक्टर में लदे देखते ही रोने बीलिखने लगे। आनंद पोद्दार के पिता मनोज पोद्दार ने बताया कि बड़ा पुत्र आनंद सब्जी खरीदने के लिए प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की अहले सुबह गोड्डा गया हुआ था जबकि गुरुवार की शाम में पुत्री को देखने के लिए लड़का पक्ष से आए हुए थे और आनंद को मना भी किया था फिर भी वह सब्जी खरीदने के लिए गोड्डा के निकल गया। बताया कि घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के ऊपर ही निर्भर था, इतना बोलते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक आनंद पोद्दार अपने चार भाई व तीन बहन को छोड़ दुनिया से चला गया। वहीं थाना प्रभारी ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया एवं कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!