Search

April 28, 2026 3:23 am

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल,रेफर।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा–थाना क्षेत्र में गुरुवार को अमड़ापाड़ा-सिंगारसी मुख्य पथ के छोटा शालघाटी के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति हसनेन राजा उम्र (38) पिता साजहा अंसारी वह बाइक संख्या जेएएच 04 डब्लू 7702 में सवार अपने घर गोड्डा से बलियाडंगाल जा रहा था इसी क्रम में छोटा शालघाटी के समीप अज्ञात वाहन का शिकार हो गया।घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिलते ही ग्रामीणों एवं पुलिस की सहायता से फतेपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ सीएचसी में उपस्थित सीएचसी चिकित्सक प्रभारी डॉ. खालिद अहमद, डॉ. नसीम व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा प्राथमिक उपचार कर दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.चिकित्सक प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को सर,हाथ व फेस में अंदरूनी चोट होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.घायल व्यक्ति गोड्डा जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचरुखी गांव का बताया जा रहा है। वह अपने घर से महेशपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत बलियाडंगाल गांव जा रहे थे।वह उस गांव के मस्जिद में मौलवी साहब है.वही घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही वह अमड़ापाड़ा सीएचसी पहुँच घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रामपुरहाट ले गए. वही घटनास्थल से पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना ले आई.

IMG 20231026 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!