राजकुमार भगत
पाकुड़ :- सत्य सनातन संस्था के विधि सलाहकार अधिवक्ता पिंटू कुमार दास दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्राधीन प्रखंड आमरापाड़ा के कुसचीरा ग्राम के निवासी 40 वर्षीय प्रकाश टुडू को शुक्रवार को पुराना अस्पताल स्थित पुराना रक्तधिकोष में पहुंच कर रक्तदान कर बचाई जान
संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत ने कहा कि दुमका जिला के अमरापाड़ा ग्राम कुसचीरा निवासी 40 वर्षीय प्रकाश टुडू आचनक तबियत खराब हो जाने के कारण उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया जिस पर उक्त प्रकाश के संबंधी संदीप टुडू ने संस्था से संपर्क किया ,संस्था ने रक्त की महत्व को समझते हुए, संस्था के विधि सलाहकार अधिवक्ता पिंटू कुमार दास से संपर्क किया, अधिवक्ता सह संस्था के विधि सलाहकार पिंटू कुमार दास ने बिना समय गंवाए रक्तधिकोष में आकर अपना रक्तदान किया, रक्त मिलने पर संदीप टुडू ने संस्था और रक्तदाता को धन्यवाद दिया, रक्तदाता अधिवक्ता पिंटू कुमार दास का का यह तीसरा रक्तदान है ,उन्होंने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है, इससे किसी का जान बचाने का सौभाग्य प्राप्त होता है इससे बड़कर और क्या चाहिए। मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य विशाल भगत, विधि सलाहकार अजय यादव , संतोष कुमार , कर्मचारी नवीन कुमार , पियूष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।





