Search

April 28, 2026 11:35 pm

अनन्त चतुर्दशी का धार्मिक अनुष्ठान काफी भक्तिमय रहा।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अनन्त चतुर्दशी का धार्मिक अनुष्ठान काफी भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। पाकुड़िया बाजार स्थित हनुमान मंदिर एवं रामसीता मन्दिर सहित प्रखंड के फुलझिंझरी, गणपुरा, राजदाहा आदि ग्राम स्थित धार्मिक स्थलो पर आयोजित अनंत चतुर्दशी अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हनुमान मंदिर पाकुड़िया में यजमान शम्भु भगत के साथ पंडित अरुण कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनन्त कथा अनुष्ठान को सम्पन्न किया । अनुष्ठान के बाद लोगों ने अपने बांह पर अनंत रूपी रक्षासूत्र बांध कर प्रसाद ग्रहण किया। अनंत चतुदर्शी को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उल्लास देखा गया। गुरुवार को अहले सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!