Search

May 17, 2026 7:40 am

अनुकंपा के आधार पर मिली नियुक्ति



राजकुमार भगत

पाकुड़। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त वरूण रंजन ने मृत सरकारी सेवक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा।अनुमंडल कार्यालय, पाकुड़ में लिपिक के पद पर पदस्थापित स्वर्गीय आलोक कुमार घोष के पुत्री सुश्री आकांक्षा आर्या को अनुमंडल कार्यालय, पाकुड़ में निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया।
नियुक्ति पत्र देने के दौरान उपायुक्त वरूण रंजन ने अनुशासित होकर कार्य करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहने का आशीर्वचन किया। मौके पर जिला स्थापना उप समाहर्ता श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन उपस्थित थे।

IMG 20230317 WA0016

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!