Search

April 28, 2026 5:04 pm

अमड़ापाड़ा एवं महेशपुर के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त नाराज

राजकुमार भगत

खराब परफॉर्मेंस पर होगी कार्रवाई

पाकुड़।शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर एप, खुशहाल बचपन, कन्यादान योजना, आंगनबाड़ी केंद्र के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कहा कि अगले तीन महीनों में रिक्त होने वाली पद, सेविका एवं सहायिका की बहाली को अभी से ही प्रोसेस करने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। उपायुक्त ने कहा कि जहां जहां आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जमीन की आवश्यकता है। वहां के अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस कार्य का निराकरण करें।पोषण ट्रैकर एप में एंट्री के समीक्षा के दौरान महेशपुर प्रखंड एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उपायुक्त ने कहा जिन प्रखंडों का परफॉर्मेंस खराब रहा तो वैसे सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका पर कारवाई की जाएगी। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजु कुमारी, सभी महिला पर्वेक्षिका समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231006 WA0073

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!