Search

April 25, 2026 2:12 am

आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन में अनियमितता और मनमानी का मामला प्रकाश में आया है

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पलियादाहा सुजानपाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन में अनियमितता और मनमानी का मामला प्रकाश में आया है । इसको लेकर सेविका पद के लिए दावेदार अभ्यर्थी सरिता कुमारी भगत,शीला हेंब्रम,दफीना खातून,सहनाज खातून सहित स्थानीय ग्रामीण किस्तों हांसदा,जहीरूद्दीन मियां, सहारुद्दीन अंसारी,अताउल अंसारी आदि दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया को शुक्रवार को लिखित शिकायत देकर इस केंद्र के लिए नियमानुसार निष्पक्ष सेविका बहाली की मांग की है । ग्रामीणों ने शिकायत पत्र पर आरोप लगाया है कि यहां सेविका चयन के लिए दो अगस्त 2023 को पर्यवेक्षक की देखरेख में आमसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें निर्धारित नियमो को दरकिनार करते हुए मनमानी ढंग से सेविका पद के लिए रिजवाना खातून का चयन कर दिया गया ,जबकि रिजवाना खातून की सास सबनाम बीबी इस आंगनवाड़ी केन्द्र में पहले से सहायिका के पद पर कार्यरत है । वहीं रिजवाना खातून को छोड़कर अन्य चार अभ्यर्थी प्रबल दावेदार है । जिस पर पुनर्विचार करते हुए नियमानुसार योग्य अभ्यर्थी की बहाली की मांग की गई ।इस संबंध में बीडीओ डॉ मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है यह आवेदन को सीडीपीओ फॉरवर्ड कर दिया गया है इसकी जांच की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!