सतनाम सिंह
पाकुड़: सुचना भवन स्थित सभागार में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डा मंटू टेकरीवाल पहुंचे।सबसे पहले सीएस समेत मौजूद लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डा मंटू टेकरीवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एसएमपीओ पवन कुमार, रमेश भगत ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सीएस ने कहा कि डॉ अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता नही थे बल्कि राष्ट्र निर्माता भी थे।उसी के अनुसार आज देश संचालित हो रहा है,आज हम सबको उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।शैक्षणिक विकास एवं आर्थिक प्रगति मूलक कार्यक्रम कर हम बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
बाइट- डॉ मंटू टेकरीवाल,सीएस पाकुड़।(सफेद शर्ट)
बाइट- डॉ चंदन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पाकुड़












