संजीव सिंह
भारतीय सेना में भर्ती के लिए वर्तमान सरकार की अग्निपथ स्कीम में बड़ा फेरबदल हुआ हैं । सेना ने योग्यता नियमों में बदलाव कर आईटीआई और पॉलिटेक्निक कर चुके युवाओं को भी अब आवेदन की अनुमति प्रदान की है। इस बदलाव के बाद अब आईटीआई और पॉलिटेक्निक पास योग्य युवा भी टेक्निकल ब्रांच के लिए आवेदन कर सकेंगे। अग्निवीर भर्ती नियमों में बदलाव के बाद व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों और कुशल उम्मीदवारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा क्योंकि इससे ट्रेनिंग में लगने वाले समय को कम किया जा सकता हैं।
बताते चले कि, 16 फरवरी को अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए भारतीय सेना ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया हैं कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया हैं। जो उम्मीदवार अग्निवीर के तौर पर अपनी सेवा भारतीय सेना में देना चाहते हैं, वे सेना के आधिकारिक वेबसाइट पर joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च, 2023 तक तथा चयन प्रक्रिया 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।





